जवाहर नगर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात…

बाइक सवार बदमाशों ने कपड़े सूखाने का स्टेंड और कपड़े चुराए

जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। 7 दिसंबर को दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर से कपड़े सूखाने के स्टेंड को चोरी कर लिया। यह घटना इंद्राविहार निवासी राजकुमार के घर के बाहर हुई, और इसकी सीसीटीवी फुटेज अब सामने आई है।

घटना के बारे में राजकुमार ने बताया कि दोपहर 1 बजे के करीब उन्होंने घर के बाहर कपड़े सूखाने के लिए स्टेंड रखा था, जिस पर नाइट सूट सहित 8-10 कपड़े सूख रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश घर के बाहर आकर रूके और कार की आड़ में छिपते हुए एक बदमाश घर के गेट तक गया। मौका पाकर उसने कपड़े सूखाने का स्टेंड उठाया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। चोरों ने कुल मिलाकर 2 हजार रुपये की कीमत का स्टेंड और कपड़े चुराए।

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश गली में रैकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना उस इलाके में पहले हुई चोरियों की कड़ी में एक और घटना बनकर सामने आई है। पुलिस अब इन बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

abtakNewsSikar