अरिहन्त क्रिएशन प्रोडक्शन हाउस ने शुक्रवार को अपने स्टूडियो में एक हिन्दी गाना “ज़ख़्म – ए – दिल” ऑफिसियल YouTube चैनल “Arihant Creations” पर लॉन्च किया । यह गाना भावनात्मक और कलात्मक किरदार से भरपूर है। यह गाना दो किरदारों की दिल छूने वाली कहानी है, जो मोहब्बत की खातिर दुनिया से भिड़ जाते हैं। इस गाने को गायक-आकाश गायिका-विशाखा शर्मा ने अपनी आवाज दी । गाने की कास्टिंग सचिन जेदिया और अंकिता ने की, जबकि एडिटिंग जावेद ने की | गाने में डायरेक्शन व सिनेमेटोग्राफी रामदेव बानियाँ द्वारा की गई । डॉ. अजय कुमार जैन ने बताया कि अरिहन्त क्रिएशन हमेशा यूथ विंग को फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन प्लेटफार्म प्रदान करता आया है, और सांस्कृतिक व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली शोर्ट फिल्में/एक्ट बनाता है। अरिहन्त क्रिएशन प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली शोर्ट फिल्में/एक्ट/गाने में अपनी कला का योगदान कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखकर और अपने सपनो को आयाम दे सकते है |