जांगिड़ की सेवा भावना: घायल युवक की जान बचाई, परिवार की गैरमौजूदगी में बने सहारा

जांगिड़ की सेवा भावना: घायल युवक की जान बचाई, परिवार की गैरमौजूदगी में बने सहारा

जांगिड़ की सेवा भावना: घायल युवक की जान बचाई, परिवार की गैरमौजूदगी में बने सहारा

सीकर

पलसाना हाईवे पर दो गाड़ियों की भिड़ंत में जयपुर निवासी मोहित बनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीकर के कल्याण अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर करने का निर्णय लिया। इस मुश्किल घड़ी में जब युवक के परिवार का कोई सदस्य साथ नहीं था, तब समाजसेवी एवं भाजपा नेता भंवरलाल जांगिड़ ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक के साथ खुद 108 एम्बुलेंस से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया और वहां भर्ती कराया। जांगिड़ ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी, और समय पर जयपुर ले जाना अत्यंत आवश्यक था, अन्यथा जान का जोखिम था। समय रहते उचित उपचार मिलने से युवक की जान बच सकी। बाद में युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे और भंवरलाल जांगिड़ का आभार प्रकट किया। समाज में ऐसी सेवा भावना और तत्परता प्रेरणादायक है।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanSikarsikar khabarSIKAR NEWS