जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने लोहार्गल धाम में किया पूजन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने लोहार्गल धाम में किया पूजन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने लोहार्गल धाम में किया पूजन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

झुंझुनूं

झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित सूर्य मठ मंदिर एवं सूर्यकुंड में गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर में धोक लगाकर भगवान सूर्य नारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सूर्य मठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य महंत स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज ने कलेक्टर अरुण गर्ग का शाल व दुशाला ओढ़ाकर सम्मान किया तथा भगवान सूर्यनारायण का प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर निरंजन शर्मा, मुकेश शर्मा, सांवर सेन, महेश शर्मा, नंदलाल शर्मा सहित लोहार्गल ग्राम सेवक सीताराम और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

abtakhindi newsjhunjhunushekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS