जिला पेंशनर कल्याण केंद्र में मासिक बैठक, पेंशनरों का किया गया सम्मान…

जनवरी जन्मदिन वाले पेंशनरों को दी गई श्रद्धांजलि

जिला पेंशनर कल्याण केंद्र में मंगलवार को राजस्थान पेंशनर समाज जिला चूरू की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिरजू सिंह राठौड़ ने की, जबकि संयुक्त सचिव शेरसिंह ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन और कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. एफएच गौरी ने पेंशनरों को संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न सम्मानित पेंशनरों में डॉ. शंकर सिंह गौड़, राधेश्याम शर्मा, हाजी शेख नियाजुलहक गौरी, शेरसिंह चौहान, आदि शामिल थे। विशेष रूप से हाजी शेख नियाजुलहक गौरी और रूघाराम मांझू का सम्मान किया गया। संचालन सचिव पूरनमल सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

abtakhindi news