जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया…

सीकर रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने सीकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में सफाई, भोजन व्यवस्था, फर्स्ट एड बॉक्स, स्नान के लिए पानी की उचित व्यवस्था, 2 वर्ष से छोटे बच्चों के लिए विशेष भोजन और पुरुषों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए अलग-अलग सुविधाओं का जायजा लिया। सचिव ने प्रबंधक को पर्याप्त मात्रा में दरी, गद्दे, चादर, तकिया, कंबल और रजाई जैसी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

abtakhindi news