जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जांची बाल वाहिनी, 12 स्कूली बसों के काटे चालान, 1 को किया सीज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जांची बाल वाहिनी, 12 स्कूली बसों के काटे चालान, 1 को किया सीज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जांची बाल वाहिनी, 12 स्कूली बसों के काटे चालान, 1 को किया सीज

सीकर।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को चलाए गए ‘बाल वाहिनी जांच अभियान’ के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूली बसों की व्यापक जांच की गई। इस दौरान कई गंभीर खामियां सामने आने पर अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12 बसों के चालान किए, जबकि एक बस को सीज कर दिया गया।

अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, यातायात पुलिस व पुलिस बल मौजूद रहे। जांच में बड़ी संख्या में स्कूली बसों की फिटनेस सही नहीं पाई गई, वहीं कई बसें जर्जर हालत में संचालित होती मिलीं।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई बस चालक निर्धारित ड्रेसकोड में नहीं थे और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं कर रहे थे। इसके अलावा कई बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा था, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी गई।

अधिकारियों ने बस चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बसों में सीसीटीवी कैमरे और मेडिकल किट जैसी आवश्यक सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

abtakhindi khabarrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS