जिला स्तरीय खेलकूद के चौथे चरण के प्रथम दिन प्रिंस के एथलीटों का शानदार प्रदर्शन…..

68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के चौथे चरण के प्रथम दिन प्रिंस एजुहब की एथलेटिक्स टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

गुंगारा, पिपराली में चल रही एथलेटिक्स 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी के तनवीर उल हक ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता में चिराग कुल्हरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में प्रिंस के आयुष्मान ने रजत पदक हासिल किया है। एथलेटिक्स 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में संदीप यादव ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।  बीबीपुर, फतेहपुर में चल रही एथलेटिक्स 19 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल की खुशी ने 100 मीटर दौड़ हिट में प्रथम स्थान हासिल किया है। डिस्कस थ्रो 19 वर्ष में अंशु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। हैमर थ्रो 19 वर्ष में प्रिंस एकेडमी की अंशु ने रजत व नताशा ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। बीबीपुर, फतेहपुर में चल रही एथलेटिक्स 17 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी की खुशी ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया है। 100 मीटर दौड़ हिट में प्रिंस की भावना, श्रेया, पायल, अदिति व प्रिंसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 400 मीटर दौड़ हिट में पायल व दीक्षा ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सरदारपुरा, फतेहपुर में चल रही एथलेटिक्स 14 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी की आहना ने 100 मीटर दौड़ हिट में प्रथम स्थान व दिप्ती ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं, 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रिंस के लोकेश, इंद्रजीत व नैतिक ने प्रथम स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आगरा में चल रही सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने जाॅन मिल्टन पब्लिक स्कूल को 55-16 से एवं डीपीएस माॅडर्न इंडियन स्कूल को 40-31 से पराजित किया। मध्यप्रदेश में चल रही सीबीएसई नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी ने सर्वोदय स्कूल को 7 पाॅइंट से पराजित किया।

abtakNewsSikar