जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इतवार 9 नवंबर को

जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इतवार 9 नवंबर को

जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इतवार 9 नवंबर को

सीकर

सामाजिक संस्था माइनोरिटी अफेयर्स एसोसिएशन सीकर की ओर से 7 वां मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल्याण सर्किल स्थित रानी महल में इतवार 9 नवंबर को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी मोहम्मद इब्राहीम साहब की सरपरस्ती में होने वाले कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि के बतौर सांसद अमराराम, विधायक राजेन्द्र पारीक, फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, लक्ष्मणगढ़ चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी शिरकत करेंगे जबकि अध्यक्षता जीवन खां करेंगे। समारोह में मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में नवचयनित आर ए एस अधिकारी गुलबाज पठान व मोहसिन खान एवं एस डी जोया और विशिष्ठ अतिथि बतौर समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

संस्था महासचिव निसार अहमद जाटू ने बताया कि समारोह में मेधावी विद्यार्थी, डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी सेवा में चयनित, हाफिज मुफ्ती, राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित समाज की 230 से अधिक प्रतिभाएं अतिथियों के हाथो एम.ए.जी. टेलेंट अवॉर्ड से सम्मानित की जाएगी।

आज विभिन्न कमेटियो के इंचार्जो से कार्यों की समीक्षा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया ।

संस्था अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस कासमी ने शिक्षा प्रेमियों और शहर वासियों से कार्यक्रम में शिरकत कर प्रतिभाओं की हौसला अफजाई करने की गुजारिश की है।

abtakhindi newsrajasthanSikarsikar khabarSIKAR NEWS