जिला स्तरीय विज्ञान मेले में 24 पदक जीते प्रिंस स्कूल ने.
5 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय विज्ञान मेले हेतु हुआ चयन.
5 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय विज्ञान मेले हेतु हुआ चयन.
श्री कल्याण रा.उ. मा. विद्यालय, सीकर में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेले में सीकर स्थित प्रिंस स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 54 में से 24 पदक हासिल किए हैं।
विज्ञान मेले में विभिन्न क्षेत्रों के सीनियर एवं जूनियर वर्ग मॉडल एग्जिबिशन, सेमिनार एवं क्विज सहित कुल 18 प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
मॉडल एग्जिबिशन में विभिन्न स्कूलों से कुल 266 मॉडल्स सम्मिलित हुए जिसमें प्रिंस स्कूल के भूपेंद्र सिंह शेखावत, अंशु यादव, अदिति शर्मा व एंजिल बगड़िया ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।मरुशिखा, मदिहा खान, गर्वित, ध्रुवी, सनाया खान, हार्दिक, केशव पारीक, सत्यवाल, दीपक चौधरी व नवीन जाखड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। याशिका कपिल, सादिया, ईशिमा, जतिन चौधरी, लक्षित सोलंकी, युवराज शर्मा, रोहित कुशवाह व युगांशु सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
सीनियर वर्ग की सेमिनार प्रतियोगिता में दिव्यांशी शर्मा ने प्रथम व अमन मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान मेले में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रिंस के भूपेंद्र सिंह शेखावत, अंशु यादव, अदिति शर्मा, एंजिल बगड़िया एवं दिव्यांशी शर्मा को राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए चुना गया है।
विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रामचरण यादव, मनोज ढाका, प्रिंसिपल एम. आर. अग्रवाल एवं सीमा राजपुरोहित ने पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।