सीकर
15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी की छात्रा खुशी शेखावत व प्रिंस लोटस वैली म्यूजिकल बैण्ड को सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 में प्रिंस एकेडमी की खुशी शेखावत कुल 500 में से 499 अंक हासिल कर हुए ऑल इंडिया टॉप रैंक पर रही है। हाल ही में राजस्थान बोर्ड द्वारा घोषित स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन रिजल्ट, एसटीएसई-2025 में भी खुशी शेखावत ने राज्य स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की है। इसी प्रकार रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल बैंड कॉम्पिटिशन 2025 में सम्पूर्ण भारत में प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रिंस लोटस वैली के स्कूल म्यूजिकल बैंड को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद अमराराम, विधायक गोरधन वर्मा, जिला प्रमुख गायत्री कंवर एवं पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने प्रिंस एकेडमी प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी को यह सम्मान प्रदान किया।