जिले और संभाग हटाने से अजमेर डिस्कॉम को मिलेगी राहत…

14 जिले और 3 जोन के साथ संचालन होगा सुगम, स्टाफ की कमी होगी दूर

राज्य सरकार द्वारा कुछ जिलों और संभागों को समाप्त करने के निर्णय से अजमेर डिस्कॉम को परिचालन में राहत मिलेगी। अब डिस्कॉम के तहत 14 जिले और 3 जोन रह जाएंगे, जिससे स्टाफ की कमी का प्रभाव कम होगा। हाल ही में केकड़ी, शाहपुरा और नीमकाथाना जिलों के साथ-साथ सीकर और बांसवाड़ा संभाग को समाप्त कर दिया गया है।

डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है, और जो भी आदेश मिलेंगे, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। कांग्रेस सरकार द्वारा 2023 में किए गए विस्तार के बाद 17 जिले और 5 जोन हो गए थे, जिन्हें अब पुनः घटाकर 14 जिले और 3 जोन किया जाएगा। इससे प्रशासनिक और प्रबंधन कार्य अधिक सुचारू रूप से संचालित होंगे।

hindi newsNews