जिले में 16 साल की नाबालिग और 22 साल की युवती के लापता होने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। 16 वर्षीय नाबालिग 28 नवंबर को सुबह 11:20 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता ने अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
दूसरे मामले में 22 वर्षीय युवती 27 नवंबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन अब तक लौटकर नहीं आई। भाई ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और लापता युवतियों की तलाश जारी है।