जीआईएस के 2 छात्रों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयन…

"जीआईएस की टीम बच्चों के सपनों को हकीकत में बदलने में सक्षम"

गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्रों, अयान खान (हुकुमपुरा) और वंश सामोता (श्रीमाधोपुर), का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के परीक्षा परिणाम में चयन हुआ है। इन दोनों छात्रों का चयन देशभर में 300 सीटों में से टॉप 100 में हुआ, जो जीआईएस की उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमाण है। स्कूल चेयरमैन संपत बेनीवाल और प्राचार्य रोहिताश्व डूडी ने इस सफलता को स्कूल टीम, छात्रों और उनके अभिभावकों के योगदान का परिणाम बताया। इस मौके पर छात्रों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया।

abtakhindi news