जीएम ज्वैलर्स द्वारा आयोजित दीपोत्सव फेस्टिवल सीजन का लक्की ड्रा बुधवार को सामुदायिक विकास भवन में हुआ। इस अवसर पर पहली बार गहनों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कार, वॉशिंग मशीन, फ्रिज जैसे आकर्षक उपहार दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी देवेंद्र सिंह और अध्यक्षता जीएम ज्वैलर्स के संचालक गणेश कुमार सोनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सैनिक संघ के कैप्टन अमरचंद खेदड़, सीए डॉ. रोहित चौधरी, भाजपा जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
लक्की ड्रा के तहत पिलानी की सुमन पुनिया को लग्जरी कार, रोहिताश को फ्रिज, अपूर्वा को वॉशिंग मशीन और शिवानी को एलईडी दिया गया। इसके अलावा, राजेश गुप्ता को लैपटॉप समेत कई अन्य ग्राहकों को उपहार वितरित किए गए। इस मौके पर मनीष कुमार सोनी, राकेश कुमार सोनी, अशोक कुमार, बजरंग बुडानिया, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल और अन्य लोग उपस्थित थे।