सीकर — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय जैन मित्र मण्डल द्वारा संचालित जीवन सुधा जैन डिस्पेन्सरी डोलियो के बास में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तत्पश्चात् राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के बाद मिठाई का वितरण किया गया। संस्था के संयोजक सुनील दीवान ने बताया कि इस अवसर पर संचालक मण्डल के पदम पिराका,महावीर गंगवाल,भरतेश सेठी,सुशील बड़जात्या एवं कमल संगही मण्डल के कैलाश जयपुरिया,कजोडमल छाबड़ा जयकुमार छाबड़ा,मनोज ठोलिया, पदम पहाडिया,विनोद संगही,राकेश मोदी,निर्मल छाबड़ा उपस्थित रहे संस्थान के सह संयोजक एवं प्रचार मंत्री प्रियंक गंगवाल ने बताया की राष्ट्र पर्व के उपलक्ष में राकेश मोदी द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की सार्थकता हेतु जीवन सुधा जैन डिस्पेंसरी में कचरा पात्र भेंट किया गया। अंत में संस्थान के मंत्री दीपक सेठी ने जैन मित्र मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।