एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर की ब्रांच जोवियल जुनियर प्री स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स मीट के उद्धाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारी रमेश कराडिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह रहे। स्पोर्ट्स मीट में अतिथियों ने बीयर रेस का उद्घाटन किया। जिसमें कलेक्ट बॉल, बैलून ब्रस्ट रेस, रींग रेस, रेबिट रेस, बनाना ईटिंग रेस, जलेबी ईटिंग रेस, फाउंड टॉफी, फुटबॉल मैच जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लतिका ढाका, प्रबंधक वर्षा चौधरी, राहुल ढाका सहित कैम्पस इंचार्ज राजेन्द्र बुरडक एवं स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।