ज्ञानोदय 2026 का सम्मान समारोह आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
सीकर।
श्री नाथ हरि भैरू ट्रस्ट एवं सीएलसी के संयुक्त तत्वावधान में फतेहपुर क्षेत्र के कक्षा 10 एवं 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आयोजित “ज्ञानोदय परीक्षा 2026” का भव्य सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।
विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षा के भय को दूर करने तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 जनवरी को ज्ञानोदय परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित होते देख वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भर गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में इंजीनियर श्रवण चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।