कंवरपुरा रोड नाथावतपुरा स्थित झल्डा वाले बालाजी धाम पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पं. कुलदीप शास्त्री ने भक्तों को ध्रुव और प्रह्लाद की भक्ति के उदाहरण देकर बताया कि सच्चे भाव से भगवान को प्रकट किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान भगवान की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर चंद्रमादास महाराज पालवास, महंत रामाशंकर दाधीच समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।