झुंझार सिंह कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास…

नेहरा पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने और अतिक्रमण हटाने पर चर्चा

सोमवार को झुंझार सिंह पार्क में हुई झुंझार सिंह कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में नेहरा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, अवैध अतिक्रमण हटाने और कलेक्ट्रेट सर्किल का नाम बदलकर झुंझार सिंह सर्किल करने का प्रस्ताव पास किया गया।

संस्था के सचिव सुरेश जाखड़ ने बताया कि नेहरा पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है, लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। इस मुद्दे को लेकर संस्था की ओर से कलेक्टर रामावतार मीणा को ज्ञापन भी सौंपा गया है। बैठक में संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नेहरा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय हिन्द जालिमपुरा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, डीवी शास्त्री, बाबूलाल थालोड़, नानक पूनिया, इंद्राज सिंह, कैप्टन मोहन लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

abtakNewsSikar