झुंझुनूं उपचुनाव: मतदान में गिरावट, महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की…

विधानसभा चुनाव 2023 के मुकाबले 5.37% कम हुआ मतदान, शादियों के सीजन को माना जा रहा वजह

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में इस बार मतदाताओं का उत्साह कम नजर आया। कुल मतदान 66.14% रहा, जो 2023 के विधानसभा चुनाव के 71.17% से 5.37% कम है। हालांकि, महिलाओं ने पुरुषों से अधिक 67.6% मतदान किया, जबकि पुरुषों का प्रतिशत 65.20% रहा। मतदान में गिरावट का मुख्य कारण अबूझ सावा पर शादियों की व्यस्तता को माना जा रहा है।

फर्स्ट टाइम वोटर्स में कम उत्साह
18-19 वर्ष आयु वर्ग के फर्स्ट टाइम वोटर्स में मतदान केवल 32% रहा। इस आयु वर्ग के 10,105 मतदाताओं में से सिर्फ 3,305 ने मतदान किया। वहीं, 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 573 बुजुर्गों ने घर से वोटिंग कर अपना योगदान दिया।

abtakNewsSikar