झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को गति दे दी है। गुरुवार को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू के समर्थन में झुंझुनूं का दौरा किया। अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता की भावना भाजपा और उसके प्रत्याशी के साथ है। बैरवा ने भरोसा जताया कि भाजपा के विकास कार्यों का लाभ इस उपचुनाव में मिलेगा, और राजेंद्र भांबू की जीत निश्चित है।