झुंझुनूं: कान्हा पहाड़ी ब्लास्टिंग और खदान हादसों के पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग…

पूर्व मंत्री गुढ़ा के नेतृत्व में रैली और प्रदर्शन, प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग

झुंझुनूं शहर के कान्हा पहाड़ी में ब्लास्टिंग और खदान में डूबने से हुई मौतों के पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में मोहल्ला खोरा और चेजारान के प्रभावित परिवारों ने रैली निकाली, जो कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नारेबाजी में बदल गई।

गुढ़ा ने कहा कि माइनिंग के कारण हजारों घरों में दरारें आ गई हैं, जिससे गरीब परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने और खदानों में डूबकर मरने वाले नौ लोगों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने माइनिंग में अधिकारियों की मिलीभगत की न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। वहीं, लीज धारक श्याम सिंह कटेवा ने बताया कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, और अदालत के फैसले का पालन किया जाएगा।

abtakNewsSikar