झुंझुनूं पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के नए संशोधनों और उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। आर्थिक और सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक पूनम कटेवा ने कार्यशाला की अध्यक्षता की।
इस कार्यशाला में पंचायत समिति क्षेत्र के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी, नगरपालिका और ग्राम पंचायत के रजिस्ट्रार, निजी अस्पताल संचालक और पहचान पोर्टल पर पंजीयन करने वाले डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे। यहां जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन की प्रक्रिया, नए नियमों और उनसे संबंधित समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार अभिषेक मीणा, तस्लीम आरीफ, डॉ. पंकज, डॉ. कुलदीप, डॉ. दीक्षा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अभिषेक लांबा, निरीक्षक शीला कुमारी, रेणु सैनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पूनम डेला, संगणक नम्रता कानोडिया, राकेश कुमार मुंडोतिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।