झुंझुनूं बस स्टैंड पर गर्दन काटने की झूठी खबर से मचा हड़कंप…

अफवाह पर पुलिस का अलर्ट, जांच के बाद मामला निकला फर्जी

झुंझुनूं के रोडवेज बस स्टैंड पर युवक की गर्दन काटने की झूठी सूचना ने पुलिस को अलर्ट मोड पर ला दिया। बुधवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की सूचना दी, जिससे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आधे घंटे की जांच-पड़ताल के बाद खबर झूठी निकली। दरअसल, सैलून में बाल कटवाने आए युवक को इंतजार करना पड़ा, जिससे नाराज होकर उसने अफवाह फैला दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ कर छोड़ दिया, लेकिन इस घटना से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई।

abtakhindi news