झुंझुनूं: बिजली कर्मचारियों का अजमेर में प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग…

प्रदर्शन में जिले के कई कर्मचारी शामिल हुए, निजीकरण के खिलाफ विरोध जताया गया

राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को बिजली कर्मचारी अजमेर में डिस्कॉम मुख्यालय पर सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन व रैली में शामिल हुए। कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में झुंझुनूं जिले से वीरेंद्र सिंह तंवर, सुरेश कुमार शर्मा, सुनील बुगालिया, वीपी सिंह, कर्मवीर सिंह, मनोज सिंह, मूलचंद महला, विकास झाझड़िया, बंशी लांबा, आशीष पचार, सुरेश सैनी, मानसिंह, वेद प्रकाश कुल्हरी, अनिल ढाका, सुनील शर्मा, राजेश जमालपुरिया, सोमेश स्वामी, अनिल कुमार, रमेश गुर्जर, ओमप्रकाश बिजारणिया, विजेंद्र सिंह खीचड़, मुकेश कालेर, राजवीर महला, सुरेंद्र ढाका, हजारीलाल, सुरेंद्र जांगिड़, विकास टंडन, राहुल कुल्हरी, गंगाधर ढाका, आनंद सिंह, नवीन, सक्षम पारीक, कपिल सेन, राकेश सैनी समेत कई कर्मचारी शामिल हुए।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकारी नीति में बदलाव की अपील की।

abtaknewSikar