झुंझुनूं में एक के बाद एक फायरिंग की घटनाओं से हड़कंप…

हेमंत मान की गैंग ने आदित्य मीणा के घर पर फायरिंग की, एक आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं में फायरिंग की घटनाओं ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के हांसलसर गांव में हिस्ट्रीशीटर आदित्य मीणा के घर फायरिंग के आरोप में पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि हेमंत मान की गैंग ने बदला लेने के लिए आदित्य के घर पर फायरिंग की थी। इस घटना में मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। डिप्टी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और वारदात में शामिल सभी दोषियों को पकड़ा जाएगा।

abtakhindi news