झुंझुनूं में किसान परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु…

मकान तोड़े जाने और न्याय न मिलने से परेशान, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

झुंझुनूं के एक किसान परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। नवलगढ़ के गोठड़ा गांव के किसान विद्याधर यादव का आरोप है कि 5 नवंबर को निजी कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके मकान को अतिक्रमण बताकर जबरन गिरा दिया। उन्होंने दावा किया कि मुआवजा न मिलने और अधिकारियों द्वारा शिकायतों को अनसुना करने से उनका परिवार हताश हो गया है।

परिवार के पांच सदस्य सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम पत्र सौंपा। उनका कहना है कि न्याय की गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे उनका जीना दूभर हो गया है। परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर 11 दिसंबर तक कोई समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक आत्मदाह करेंगे।

abtakNewsSikar