झुंझुनूं की केके कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी की घटना सामने आई। मकान मालिक कमलेश नैण परिवार सहित गांव गए थे। 17 दिसंबर को पड़ोसी ने फोन पर ताले टूटे होने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचने पर घर के दरवाजे और कमरे के कुंदे टूटे मिले। चोर 70 हजार नकद, चांदी के गहने, सोने की चेन, पांच कंबल और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।