झुंझुनूं में थार कार हादसे में एक और व्यक्ति की मौत…

पिछले दस दिनों से इलाज करा रहे रणवीर कस्वा की मौत

झुंझुनूं के नयासर गांव में 2 दिसंबर को हुई थार कार दुर्घटना में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। रणवीर कस्वा (55) ने मंगलवार शाम जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के दिन ही पुष्पेंद्र मेघवाल की मौत हो गई थी।

दुर्घटना 2 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे हुई, जब तेज रफ्तार थार कार बेकाबू होकर गांव के मुख्य चौक में स्थित एक किराने की दुकान में घुस गई थी। इस हादसे में दुकान के अंदर और बाहर बैठे छह लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जयपुर रेफर किया गया था, जिनमें से पुष्पेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मुआवजे, सरकारी नौकरी और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर दो दिन तक धरना प्रदर्शन किया गया था। पुलिस ने थार चालक नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

abtakNewsSikar