झुंझुनूं में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी की घटना, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा…

संदिग्ध युवक दुकान में घुसकर मोबाइल चोरी करता हुआ कैमरे में कैद

झुंझुनूं शहर में रविवार को एक युवक दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मोबाइल चोरी कर ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सिर पर टोपी पहना हुआ एक युवक दुकान में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। ये घटना झुंझुनूं शहर के कपड़ा मार्केट के पास सफेदी माता मंदिर के पास स्थित ड्राईक्लीन की दुकान में हुई।

दुकान मालिक किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था और मोबाइल दुकान में ही रखा हुआ था। जब वह वापस आया तो मोबाइल गायब था। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। फिर दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक दुकान में घुसता हुआ देखा गया। बाद में पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

abtakhindi news