झुंझुनूं के शहीद कर्नल जेपी जानू राउमा विद्यालय में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सत्र का उद्घाटन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सकारात्मक सुझाव देने का आह्वान किया। मंत्री ने तबादलों पर रोक लगाने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि जिन शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं हुआ है, उनके लिए सरकार प्रयास करेगी। उन्होंने परिसीमन को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी और बताया कि 20 जनवरी तक सीमा विस्तार का प्रस्ताव दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजेन्द्र भांबू ने की। इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, कलेक्टर रामावतार मीणा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनिया सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान शिक्षक शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षकों की समस्याओं पर प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजने की योजना है।