झुंझुनूं में मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरों ने की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध…

दुड़िया गांव के बाबा गंगानाथ आश्रम में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के दुडिया गांव में स्थित बाबा गंगानाथ आश्रम के मंदिर में रविवार को चोरी की घटना सामने आई। दो संदिग्ध व्यक्तियों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर 25-30 हजार रुपए चोरी कर लिए। जब सुबह पुजारी शुभम ने मंदिर का दौरा किया, तो उसे मुख्य दरवाजा और दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद मामले की जानकारी दी गई।

इस घटना का पता मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से चला, जिसमें रात करीब 2:30 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए मंदिर परिसर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। वे दानपात्र तोड़कर पैसे एक थेली में डालते हैं और फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश फैलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

abtakhindi news