मौसम में बदलाव का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। वातावरण में नमी के चलते सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह 8 बजे दृश्यता केवल 100 मीटर रही। कोहरे का असर दोपहर 12 बजे तक बना रहा, फिर धूप निकली, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, सर्द हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान 18.9 से घटकर 16.2 डिग्री पर आ गया। इससे पहले बुधवार रात को बादलों की आवक रही और सर्द हवा का दबाव कम होने से न्यूनतम तापमान 5.7 से बढ़कर 10 डिग्री हो गया। अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क बने रहने और घना कोहरा छाने की संभावना है।