झुंझुनूं में वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा के दूसरे दिन 59 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में 54.78% अभ्यर्थी उपस्थित हुए। पंजीकृत 24,069 में से 13,186 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 10,883 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा समन्वयक और जिला परिषद के सीईओ कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को पहले दिन सामान्य ज्ञान (जीके) और विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जीके परीक्षा में 54.56% और विज्ञान परीक्षा में 55.80% अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सोमवार को भी दो पारियों में परीक्षा होगी, जिसमें गणित और संस्कृत विषय के लिए निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा होगी।