विश्व डायबिटीज दिवस पर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने जागरूकता रैली निकाली और डायबिटीज स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नारे लगाए और पट्टिकाओं के माध्यम से संदेश दिए। कैंप में 8 नए डायबिटीज रोगी मिले, जबकि 39 पुराने रोगियों की जांच की गई।