झुंझुनूं में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की ओर से रोड नंबर दो स्थित वाल्मीकि पार्क में समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानूराम सारवाण की अध्यक्षता में भारत माता, वाल्मीकि व डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी की शुरुआत हुई। विहिप धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख सीएम भार्गव ने बताया कि सामाजिक समरसता किसी भी जीवंत राष्ट्र की रक्त रूपी जीवन रसता है। उन्होंने कहा कि जातिवाद, असमानता व छुआछूत जैसी बुराइयों से मुक्त होकर ही स्वस्थ, सजग और उन्नत राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।