झुंझुनूं और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को हल्का कोहरा रहा, लेकिन जल्द ही इसका असर खत्म हो गया। इससे पहले मंगलवार दोपहर बाद चली ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी थी, और शाम को हल्का कोहरा छा गया था, जिसका असर बुधवार सुबह तक बना रहा। हवा के कारण न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई।
किसानों के लिए यह मौसम फसलों के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है, खासकर रबी की फसलों जैसे सरसों, जौ, गेहूं, चना, और मैथी के लिए। ठंड और कोहरे से फसलों में दाना अच्छा पड़ता है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे का असर जारी रहने का अनुमान है।