झुंझुनूं में 10 रुपए के सिक्के पर अघोषित पाबंदी…

व्यापारियों और जनता को 10 रुपए के सिक्के का लेनदेन करने में हो रही परेशानी

झुंझुनूं जिले में पिछले कुछ सालों से 10 रुपए के सिक्के का लेनदेन नहीं हो रहा है। व्यापारी, ऑटो, बस, पेट्रोल पंप, ठेले और सब्जी विक्रेता इसे लेने से मना कर रहे हैं। जबकि अन्य शहरों जैसे जयपुर में यह सिक्का सामान्य रूप से चलता है। यह स्थिति केवल झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों में ही है, जहां 10 रुपए के सिक्के का उपयोग नहीं हो पा रहा है।

हालांकि, रिजर्व बैंक के अनुसार, 10 रुपए के सिक्के पर कोई पाबंदी नहीं है और यह पूरी तरह से वैध है। बैंक के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने स्पष्ट किया कि किसी भी सिक्के को लेने से मना करना गलत है, और अगर ऐसा होता है तो वह भारतीय मुद्रा का अपमान माना जाएगा।

abtakhindi news