झुंझुनूं जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 38,000 से अधिक लाभार्थियों ने अब तक वार्षिक सत्यापन नहीं करवाया है। विभाग ने इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की है। सत्यापन न कराने पर पेंशन बंद हो सकती है।
जिले में कुल 2.78 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें से 83.18% यानी 2.40 लाख लोगों का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन न कराने वाले लाभार्थियों में 75 साल से कम उम्र के 29,907, 75-99 साल के 8,346 और 99 से अधिक उम्र के 118 लोग शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या बायोमेट्रिक सत्यापन में फिंगरप्रिंट न आने की हो रही है।
सरकार ने पहले 31 दिसंबर तक सत्यापन की तिथि तय की थी, जिसे बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया गया। विभाग शेष लाभार्थियों का सत्यापन कराने के प्रयास कर रहा है, लेकिन अब भी हजारों लोग सत्यापन से वंचित हैं, जिससे उनकी पेंशन पर संकट मंडरा रहा है।