झुंझुनूं में हिन्दुस्तान स्काउट्स व गाइड्स राजस्थान राज्य जिला कार्यालय का उद्घाटन…

बच्चों को स्काउट गाइड में प्रशिक्षण से जीवन में सुधार की दिशा

झुंझुनूं में हिन्दुस्तान स्काउट्स व गाइड्स राजस्थान राज्य जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी परिसर में किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि हिन्दुस्तान स्काउट गाइड की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी। उन्होंने बच्चों को स्काउट गाइड में मिलने वाले प्रशिक्षण को जीवन में उतारने की आवश्यकता को प्रमुख बताया।

इस अवसर पर स्काउट गाइड के जिला संरक्षक व जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने अध्यक्षता की और कहा कि बच्चों को मानवीय कर्तव्यों को समझकर व्यवहारिक जीवन में इसका पालन करना चाहिए। प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ढाका, जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सैनी, एडीईओ उम्मेद सिंह महला और भाजपा के जिलामंत्री सरजीत चौधरी सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में रोवर के जिला आयुक्त उम्मेद सिंह महला, जिला ऑर्गेनाइजर प्रदीप ईशरवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

abtakSikar