झुंझुनूं: विवाहिता से मारपीट का मामला, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप…

हंगामे के बीच विवाहिता ने पुलिस और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

झुंझुनूं के नयासर गांव में विवाहिता सुनीता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए राजकीय बीडीके अस्पताल में हंगामा किया।

घटना की जानकारी और आरोप
सुनीता की शादी 4 साल पहले नयासर निवासी सत्येन्द्र से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को सुनीता अपने भाई के साथ सुसराल नयासर गई थी, जहां ससुराल वालों ने दोनों के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। मारपीट में सुनीता का सिर फट गया।

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
सुनीता ने पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस तीन घंटे की देरी से मौके पर पहुंची और बिना कार्रवाई किए लौट गई। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से पैसे लेकर कार्रवाई नहीं की और विवाहिता को अस्पताल भी नहीं भेजा।

विवाहिता की शिकायत
सुनीता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति सत्येन्द्र, सास चंद्रमुखी और ननद ने शनिवार शाम को उसकी मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इस घटना को लेकर उसने पुलिस और अपने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

abtakNewsSikar