झुंझुनूं शहर के मण्डावा मोड़ पर बीती रात अज्ञात चोरों ने फाइनेंस ऑफिस सहित तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए पाए गए और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखी नगदी और अन्य सामान गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पवन चौबे जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि मण्डावा मोड़ पर स्पोर्ट्स, ज्यूस, और सरस डेयरी की दुकानों के ताले तोड़े गए थे। फाइनेंस ऑफिस के ताले भी टूटे मिले, लेकिन शुरुआती जांच में वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्पोर्ट्स की दुकान के मालिक ने बताया कि रात को 9 बजे दुकान बंद कर घर गए थे और सुबह जब लौटे तो ताले और शीशे टूटे हुए मिले, साथ ही 90 हजार रुपए और अन्य सामान गायब था। ज्यूस और दूध डेयरी के मालिक ने भी अपनी दुकान से नगदी और अन्य सामान गायब होने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।