झुंझुनूं-सीकर हाईवे पर बेकाबू इनोवा ने मचाई तबाही…

चार दुकानों के पिलर तोड़े, घर में घुसी; दो लोग घायल

झुंझुनूं-सीकर हाईवे के ढिगाल स्टैंड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर चार दुकानों के पिलर तोड़ती हुई एक मकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला और पुरुष घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, जयपुर नंबर की इनोवा कार मुकुंदगढ़ से झुंझुनूं की ओर जा रही थी। ओवरस्पीड के कारण ढिगाल स्टैंड के मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया। कार ने पहले राजवीरसिंह की चार दुकानों के पिलर तोड़े और फिर मकान में घुस गई।

ग्रामीणों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान गनीमत रही कि दुकानों और घर के आसपास मौजूद अन्य लोग हादसे की चपेट में नहीं आए।

क्षति और जांच

टक्कर से चारों दुकानों का बरामदा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और कार मलबे में दब गई। थाने से हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

abtakNewsSikar