झुंझुनूं: स्काउट्स एवं गाइड्स की मिनी जम्बूरी में उपभोक्ता संसद का आयोजन…

विद्यार्थियों ने निभाई संसद की भूमिका, जागरुकता के लिए ली शपथ

झुंझुनूं में चल रही स्काउट्स एवं गाइड्स की मिनी जम्बूरी के दौरान रविवार को प्रथम उपभोक्ता संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांसद और मंत्री की भूमिका निभाकर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर चर्चा की। नमन ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का किरदार निभाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में शामिल करने की वकालत की।

मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश दीपा गुर्जर ने उपभोक्ता जागरुकता पर जोर देते हुए हर खरीद पर पक्का बिल लेने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज मील ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और शिकायत पंजीकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर साझा किए। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों पर नाटक मंचन और जागरुकता प्रसार का संकल्प भी लिया गया।

abtakNewsSikar