ढांढ़ण शक्ति भक्त मंडल चूरू की ओर से टीडा गेला दादीजी के रजत जयंती बसंतोत्सव के तहत आयोजित दिव्य ज्योत रथ यात्रा गुरुवार को रोलसाहबसर पहुंची। यह शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर ढांढ़ण शक्ति धाम तक गई, जहां ग्रामीणों ने तोरण द्वार बनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस भव्य आयोजन में नासिक बैंड वादन, ऊंट-घोड़ी नृत्य, हाथी की सवारी और दादीजी का चांदी का दरबार मुख्य आकर्षण रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने दादीजी का मुखटा लेकर मंगल गीत गाए और आयोजन में सक्रिय भागीदारी की।