टीबी स्क्रीनिंग में सीबी नॉट मशीन का अधिक उपयोग करें: जांगिड़

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

सीकर की पिपराली पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान पर कार्यशाला हुई। बीडीओ शिशुपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभियान की प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा हुई। बीएचएस उमेश कुमार जांगिड़ ने टीबी मरीजों की सैंपलिंग बढ़ाने और सीबी नॉट मशीन के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने निक्षय पोषण योजना और निक्षय पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी भी दी। कार्यशाला में बीसीएमओ डॉ. अजीत कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

abtakhindi news