टीम सद्दाम हुसैन ने वार्ड 10 में चलाया SIR अभियान, वार्डवासियों को किया जागरूक।
सीकर।
वार्ड नंबर 10 मोहल्ला पीनारान में टीम सद्दाम हुसैन द्वारा SIR जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्डवासियों को सही जानकारी प्रदान की गई और मौके पर ही फॉर्म भरवाए गए। इस कार्य के लिए भाग संख्या 109 और 110 के BLO को वार्ड में बुलाया गया, जिन्होंने लोगों के फॉर्म भरने में सहयोग किया। टीम ने घर-घर जाकर दस्तावेजों की जांच और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान में मोहम्मद आरिफ खोखर, इक़बाल खोखर, सब्बीर TK, जावेद खत्री, अबरार खत्री, तौफीक खत्री, अकरम खत्री, असलम खत्री, आबिद पनवारी, सलीम खत्री, सालिम तंवर सहित कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सरकारी प्रक्रियाओं की सही जानकारी देकर उनका नाम सूची में सही रूप से दर्ज करवाना है।