टी बी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की कार्यशाला का आयोजन…

पंचायत समिति पिपराली में ब्लॉक स्तरीय बैठक, प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर

आज दिनांक 25 फरवरी 2025 को टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अन्तर्गत पंचायत समिति पिपराली के सभागार कक्ष में शिशुपाल सिंह विकास अधिकारी पिपराली की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय स्टेकहोल्डर टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला चिकित्सा शिक्षा व पंचायत समिति के अधीकारियों व कर्मचारियों के द्वारा अभियान में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में व्यापक विचार विमर्श किया गया। कार्यशाला में उमेश कुमार जांगिड़ बीएचएस ने उक्त अभियान के 06 प्रमुख इंडिकेटर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी उन्होने कहा कि टीबी मरीजों की अधिकाधिक सैंपलिंग की जाए साथ ही टीबी स्क्रीनिंग हेतु नॉट मशीन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर प्रभावी मॉनिटरिंग, मरीजों को निक्षय पोषण योजना का लाभ, निक्षय पोर्टल पर समय पर एन्ट्री व निक्षय मित्र बनाने संबंधित जानकारी साझां की गई। उक्त कार्यशाला में डॉ० अजीत कुमार शर्मा बीसीएमओ पिपराली, रामप्रसाद बगडियां पीईओ, मनोज कुमारी एसआई बीएसओ पिपराली, रुकसाना बानो बीपीओ, सुरेन्द्र कुमार शर्मा डीईओ बीसीएमओ पिपराली व डीईओ आईटी के सदस्य उपस्थित रहें।

abtakhindi news