टेंपो सवार महिला के बैग को चीरा लगाकर 70 हजार रुपए चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता गुड्डीदेवी पिपराली रोड निवासी अपने पति के साथ खरीदारी करने जा रही थी। रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
सोमवार दोपहर को गजानंद विहार निवासी गुड्डीदेवी अपने पति के साथ कल्याण सर्किल से टेंपो में बैठी थीं। टेंपो में दो अन्य महिलाएं भी सवार हुई थीं, जिन्हें तापड़िया बगीची जाना था, लेकिन वे इससे पहले ही उतर गईं। जब गुड्डी गणेश मंदिर पहुंची और बैग खोला, तो उसमें चीरा लगा था और 70 हजार रुपए गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।